
जल जमाव से सड़क़ो के बीचो बीच बना गड्ढा।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले के राजापाकड़ प्रखंड के भलुई पंचायत के भलुई हाट से राजापाकर आने वाली सड़क पर लगभग 300 फीट में सड़क पर गड्ढा और जल जमाव से यातायात में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है । सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने बताया कि इस सड़क मे बने गड्ढे साइकिल मोटरसाइकिल सवार तो दूर पैदल चलने वाले लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं।
लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि के साथ-साथ स्थानीय विधायक सांसद की भी उदासीन रवैया के कारण सड़क का निर्माण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है । इस सड़क से प्रखंड के अधिकारी, पदाधिकारी भी आते जाते हैं मगर वे लोग भी समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं ।
न्यूज के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय से अनिल कुमार समेत हरिमोहन कुमार, संतोष कुमार मोहन राय, रामनाथ पासवान के साथ स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण की अपील की है। ।जिससे यातायात सुदृढ़ हो सके।