
चोरी से विधुत जला रहे 10 लोगों पर राजापाकर थाना में प्राथमिक दर्ज करवाई गई है|
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले के विधुत आपूर्ति प्रशाखा राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर चोरी से विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहे लोगों पर छापामारी दल का गठन किया जिसमें जे ई विक्रम कुमार प्रधान सारणी पुरुष उमाशंकर साह सुपरवाइजर कुमोद कुमार मानव बल प्रदीप पंडित शिवनाथ पासवान रामनाथ पासवान और रंजन कुमार शामिल होकर प्रखंड के राजापाकर उतरी के भाथा दासी भलुई एवं राजापाकर बाजार में छापामारी किया गया|
राजापाकर बाजार के मुकेश साह स्वर्गीय भारत शाह विद्युत चोरी से जला रहे थे जिन पर बकाया समेत 27232 रुपए , वही आनंद कुमार पिता राजेश्वर सिंह 23223 रुपया,पारसनाथ सिंह पिता रामनरेश सिंह 23223, जयराम शर्मा पिता रामचंद्र शर्मा 15579 रुपए, सुधीर सिंह पिता रामनिवास सिंह 15579 रुपए सभी ग्राम भाथा दासी समेत राहुल कुमार पिता सरवन राय राजापाकर पूर्वी टोला 23223 अरविंद राय पिता ठेका राय राजापाकर पूर्वी टोला 8066 संजू देवी पति उमेश राय ग्राम बरा 9014 रुपए महेंद्र राय पिता बिंदा राय बसरा 15579 रुपए और नागेंद्र राय पिता सूरज राय बसरा 28972 रुपए के क्षति का अनुमान लगाते हुए जे ई विक्रम कुमार ने उपरोक्त दस व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय अधिनियम 2003की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग किया है ।रविवार को 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद चोरी से विधुत का उपयोग कर रहे लोगों के बीच हरकंप मच गया है।