
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता. गोरौल : थाना क्षेत्र के ठिकहा गांव से पुलिस ने दो बंदूक को जप्त किया है. वही दो लोगो को हिरासत में लिया है। अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि ठीकहा गांव में कई लोग नागालैंड से जारी लाइसेंस के आधार पर बंदूक रखे हुय है। इसी के आधार पर छापेमारी किया गया तो शुभकान्त झा एवं महेंद्र झा के घर से दो बंदूक बरामद किया। दोनों आदमी नागालैंड बिजली विभाग में नौकरी करते थे और वही पर दोनों बंदूक का लाइसेंस लिया था और रिटायरमेंट के बाद बंदूक को लेकर घर चले आये। दोनों बंदूक के अभिरक्षक अरुण झा एवं आशुतोष झा ने पुलिस को दोनों गन एवं चार कारतूस के साथ लाइसेंस भी दिखाते हुय बताया कि रिनुअल अभी नही हुआ है।
इसके वाद भी पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया । अरुण झा के घर मे शादी था कई गांवों से मेहमान भी आये हुय थे। इस टोले में नागालैंड के चार लाइसेंस है। एक लाइसेंस यहां इंट्री है. दूसरा नागालैंड में ही है। तीसरा एवं चौथा गन को जप्त कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एक दो नलिया एवं एक दो नलिया बंदूक जप्त किया गया है। दो लोगो को हिरासत में लिया गया है. वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गयी है। दिशानिर्देश मिलने के वाद आगे की कारवाई किया जायेगा।