अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के वैशाली इकाई की जिला स्तरीय बैठक संपन्न।
सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले के राजापाकर भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसरअखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार ने किया एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल पटेल ने किया। बैठक में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के वैशाली इकाई के सभी सदस्य गण महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे ।
इसके लिए लोगों ने निर्णय लिया की पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से पैदल मार्च कर राज भवन पहुंचा जाएगा तथा पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सोपा जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुमार उपस्थित हुए। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पत्रकार गण उपस्थित हुए।
उपस्थित पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार नागेंद्र राय, संतोष वर्मा, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार, विजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार साह, शिव कुमार राय,आशुतोष आनंद, विक्की कुमार, रंजीत कुमार सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित हुए।