उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप झाड़ी में स्कूली बच्चों ने देशी कट्टा देखकर हुए आश्चर्यचकित।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, चेहराकलां: प्रखंड क्षेत्र के कटहरा थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर टुरी के समीप झाड़ी में स्कूली बच्चों ने देशी कट्टा देखकर हुए आश्चर्यचकित। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कटहरा थाना को सूचना दी। पुलिस ने देशी कट्टा को अपने कब्जे में ले लिया ‌। इस मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर टुरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक केशव पटेल के बयान पर कटहरा थाना में अज्ञात देशी कट्टा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में लिखा है कि विद्यालय के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते हुए बच्चे झाड़ी की ओर गये थे। अचानक बच्चे की नजर झाड़ी में पड़ी देशी कट्टा पर पड़ी ‌। देखते ही देखते बच्चे की भीड़ लग गई। इसकी सूचना बच्चे ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक केशव पटेल को दी । श्री पटेल ने तत्क्षण कटहरा थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कटहरा थाना पुलिस घटना पर पहुंच कर अज्ञात देशी कट्टा को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष गौरव कुमार यादव ने बताया कि देशी कट्टा की पुष्टि करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक केशव पटेल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है ‌। मामले की जाँच पड़ताल किया जा रहा हैं।