मुखिया विमला देवी ने पंचायत सचिव पर लगाया कार्य मे लापरवाही बरतने का आरोप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी को लिखा पत्र।

मुखिया विमल देवी ने लिखा जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी के पत्र का कुछ अंश.।

सत्यम ग्राम न्यूज़, संवाददाता,ग़ोरौल : प्रखंड क्षेत्र के भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के मुखिया विमला देवी ने पंचायत सचिव पर पंचायत के विकास कार्यो में लापरवाही बरतने पंचायत में नही आना एवं अन्य मामले को लेकर जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि पंचायत सचिव सुधीर कुमार मेरे पंचायत के पंचायत सचिव है जो पिछले छः महीनों से ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव के उपस्थिति नगण्य रहती है ।

पंचायत सचिव के नियमित रूप से नही आने से आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।राशन कार्ड जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र , विवाह निबंधन , मुख्यमंत्री पेंशन योजना का सत्यापन हो या फिर कोई अन्य जनकारी के लिए पा पंचायत सचिव के कार्यालय का पंचायत के लोगो का चक्कर काटना पड़ता है ।पंचायत सम्बंधित कार्यो के लिए बुलाने पर आये दिन पंचायत सचिव बहाना बनाते है ।मोबाईल भी बंद रखते है पंचायत सचिव के हरकत से पंचायत का कार्य भी वंचित है जब से पंचायत में इनका कार्य मिला है तब से नही आते है ।कार्य योजना का अभिलेख पंजी भी गायब है ।

मुखिया ने बताया कि इससे पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी को इससे सम्बंधित आवेदन दिया गया था । परंतु किसी भी तरह का कार्रवाई नही हो पाई । मुखिया ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से आवेदन देकर यथाशीघ्र दूसरे पंचायत में स्थानांतरण करने की मांग की है ।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR