
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल : प्रखंड के रसूलपुर कोरीगांव में शिव मंदिर परिसर में रामधुन अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है. यज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई. यज्ञ के दौरान श्री राम जय राम जय जय राम के धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. वही गुरुवार को यज्ञ समापन के बाद रात्रि मे विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है. इस अष्टयाम यज्ञ में जिला पार्षद मनोज ठाकुर मुखिया केशरी देवी, पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह, संतोष कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
Author: MANISH KUMAR
Post Views: 97