ग्राम कुलदेवी मां जगदम्बा की वार्षिक पूजा संपन्न।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, विदुपुर : शुक्रवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी तिथि को बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम राघोपुर चतुरंग में कुलदेवी मां भगवती की वार्षिक पूजा आराधना संपन्न हुई। साथ ही ग्रामीणों ने सामूहिक हवन की किया। आचार्य श्री जनार्दन बाबा के मंत्रोचार से पूजा विधिवत संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी श्री लालू गिरि ने बताया की आज रात्रि को शयन आरती के पश्चात माता के मंदिर का पट एक हफ्ता के लिए बंद किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया की प्रति वर्ष कुलदेवी की ये वार्षिक पूजा ग्रामीणों के द्वारा बड़े हर्षों उल्लास से मनाया जाता है।

आयोजन को सफल बनाने में श्री आकाश गिरि, अभिजीत गिरि, साजन उर्फ संतोष गिरि, लोकेश रंजन, निखिल, साहिल, प्रशांत उर्फ भूलन आदि नवयुवकों ने पूर्ण रूप से समर्पित हो कर सहयोग किया।

AAKASH GIRI
Author: AAKASH GIRI