
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल : उमस भरी गर्मी को देखते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल के स्काउट गाइड यूनिट में के द्वारा विद्यालय के पास वाले चौराहे पर राहगीरों के लिए शीतल जल का स्टॉल लगाया गया। आदमपुर, लोदीपुर, राजखंड, कर्पूरी चौक को को जोड़ने वाले इस चौराहे पर पीपल पेड़ के नीचे लगे शीतल जल स्टॉल का शुभारंभ भारत स्काउट गाइड यूनिट वैशाली के जिला आयुक्त ऋतुराज एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के द्वारा किया गया। विद्यालय के शिक्षक व भारत स्काउट गाइड यूनिट वैशाली के प्रभारी जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में संचालित शीतल जल स्टॉल पर सैकड़ो लोगों को जल पिलाया गया। सेवा ही धर्म है से प्रेरित स्काउट गाइड यूनिट के सेवा भावना की आम लोगों ने खूब सराहना की। साथ ही बच्चों को जीवन में खूब अच्छा करने का आशीर्वाद भी दिया ।

मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए जिला आयुक्त ऋतुराज ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बच्चों को ” जल ही जीवन है” सबक को हमेशा याद रखने एवं जल को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने का भी सबक दिया ।शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के अंदर बातचीत करने, लोगों से निवेदन करने, लोगों की बातों को सुनने ,एवं सेवा करने के कौशल का विकास होता है।
शीतल जल स्टॉल पर राहगीर ,खेत में काम करने वाले मजदूर, किसान ,छोटे छोटे व्यापारी ,छात्र एवं अन्य लोगों सहित सैकड़ो लोगों ने जल ग्रहण किया। इस मौके पर शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, रिंकू कुमारी ,ज्योति भारती ,आनंद कुमारी ,विभा रानी, विपिन कुमार सहित स्काउट गाइड के सदस्य अभिलाषा ,आयुष, दीपक, मौसम, राजा के अलावा बाल संसद से अनामिका ,काजल, अनुष्का ,उजाला, अर्पण, अभिजीत, आदर्श, मुस्कान, आयुष सहित वर्ग 8 के अन्य बच्चे शामिल थे। लोगों को पानी पिलाने को लेकर बच्चे काफी उत्सुक थे ।