
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता गोरौल : थाना क्षेत्र के सोंधो दूल्ह पंचायत में शनिवार को तीसरे दिन भी सन्नाटा छाया रहा। केवल पुलिस बाले ही नजर आ रहे थे। जगह जगह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ गश्त लगा रहे थे। पूरे पंचायत को चारो तरफ से बैरीकेटिंग कर बाहरी लोगों को आने जाने पर प्रतिबंध लगाया गया गया था । मालूम हो कि बीते गुरुवार को सोंधो गुलजारबाग में झंडा लगाने को लेकर हुय दो समुदायों के बीच झड़प में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे।
कई पुलिस बलों पर भी धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है । साथ हीं ड्रॉन कमरे को भी तोड़ दिया गया था । मौके पर उपस्थित दंडाधिकारी अनुराधा कुमारी एवं दिवाकर भक्त ने बताया कि तीसरे दिन भी धारा 144 लागू है। वही बीडीओ उदय कुमार, सीओ अंशु कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य हो गया है । एक दो दिन में थोड़ा ढील दिया जायेगा। घटना स्थल के आसपास के लोग घर छोड़ अपने सगे सम्बन्धियों के यहां पलायन कर गये है। वही पुलिस ने इस मामले में 68 लोगो को नामजद एवं 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर दो महिला सहित 47 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े ….
स्काउट – गाइड के द्वारा चौराहे पर शीतल जल का किया प्रबंध।