धान के खेत मे मेढ बनाने के दौरान उत्पन्न विवाद मे हुई मारपीट मे आधा दर्जन लोग घायल।

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता,गोरौल : थाना क्षेत्र के ठिकहा बहादुरपुर गांव में बुधवार को धान रोपने के क्रम में खेत के मेड़ काटने को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया है . जहा से चिकित्सको ने अच्छे इलाज हेतु जख्मी प्रमोद राय एवं उसकी पत्नी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के सम्बंध में प्रमोद राय ने बताया कि हम अपने परिवार के सदस्यों के साथ धान रोपने के लिये बीरा उखाड़ रहे थे कि गांव के ही पंकज कुमार सहित अन्य लोग आ धमके और मेड़ काट लेने का आरोप लगाते हुय कुदाल से हमला कर रूपस कुमारी,अंशु कुमारी,सुधांशु कुमार सुभाष कुमार धर्मशीला देवी सहित छः लोगो को जख्मी कर दिया. वही पंकज कुमार ने बताया कि हम अपने खेत मे धान रोप रहे थे कि प्रमोद राय अपने परिवार के साथ हसुआ से हमला कर उसे एवं उसकी माँ शिला देवी को मारपीटकर जख्मी कर दिया।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR