
गांगा मे नहाने क्रम मे दो डूबे एक की मौत दूसरे की खोज जारी।घटना हाजीपुर के गंगा ब्रिज क्षेत्र की घटना | पूर्व उप प्रमुख की पुत्र की मौत हो चूका है |
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया में पांच दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया दो युवक डूब गया। हालांकि युवकों को डूबता देख स्थानीय मछुआरे और दोस्तों की मदद से एक युवक को नदी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि दूसरे की तलाश एसडीआरए टीम के द्वारा जारी है। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी आनंद यादव का 20 वर्षीया पुत्र आलोक कुमार बताया गया है। उसके पिता उप प्रखंड प्रमुख रह चुके है। मामले को लेकर गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि 27 नंबर पाया के पास 8 से 9 लोग नहा रहे थे। इसमें दो युवक गहरे पानी में डूब गए। एक युवक को घायलावस्था में स्थानीय लोगो के द्वारा बाहर निकला गया है जो डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं दूसरे युवक के शव को एसडीआरएफ की टीम खोज रही है।खबर संकलन तक युवक की खोज गंगा नदी में जारी था |