दिलीप जायसवाल को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये‌ जाने पर हर्ष|

सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो वैशाली : जिले के राजापाकर प्रखंड भाजपा  कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को विहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि डॉक्टर दिलीप जायसवाल सीमांचल के जाने-माने भाजपा के कद्दावर नेता है वे काफी दिनों तक भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रहे। शिक्षित समाज से आते हैं। पार्टी के प्रति उनकी लगनशीलता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें बिहार का कमान सौंपा गया है जो गौरव की बात है।

उनके नेतृत्व में विहार में भाजपा का संगठन मजबूत होगा  एवं आशा वक्त की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उनके नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं गृहमंत्री अमित शाह के प्रति अभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी बधाई दी है। बधाई देने वालों कुमार सौरभ अधिवक्ता लालजी कुमार राकेश अमरेश सिंह सुनील कुमार सिंह बबलू गुप्ता नितेश कुमार मस्ताना शानू झा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हैं।

ये भीपढ़े …