भूमि विवाद शिविर में कई मामले का हुआ निष्पादन|

सत्यम ग्राम न्यूज़ ब्यूरो, वैशाली : जिले के राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, अंचलाधिकारी कुमार गौरव उपस्थित हुए।भूमि विवाद से दर्जनों आवेदन शिविर में प्राप्त किए गए।अंचलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित वादो को देखा।अनेक वादों का मौके पर निपटारा किया एवं अन्य वादी को अगले शिविर में आने के लिए निर्देश दिया।वहीं अंचल कार्यालय राजापाकर में भी दाखिल खारिज में आपत्ति एवं भूमि विवाद में आपत्ति को ले दोनों पक्ष  के सुनवाई के लिए शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में भूमि विवाद से संबंधित दोनों पक्षों के वादी प्रतिवादी सत्येंद्र कुमार साह, चंद्र भूषण सिंह, पार्वती देवी, शिवकली देवी, रामनाथ पासवान सहित अनेक लोग उपस्थित हुए। अंचलाधिकारी कुमार गौरव एवं राजस्व कर्मचारी अमित कुमार ने आपत्ति के संबंध में दोनों पक्षों को सुना तथा अनेक मामले का मौके पर निपटारा किया गया । जिस केस में एक पक्ष उपस्थित हुए दूसरे पक्ष को अगले तिथि को आने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई की तिथि अगले शुक्रवार को रखी गई।