
रामपुर डुमरी गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट |
सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता, कटहरा : थाने क्षेत्र के रामपुर डुमरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी। जिसमें एक पक्ष से राम पुनित राय के पुत्र राज कुमार राय ने बगलगीर रामदेव राय के पुत्र अशोक राय सहित 6 व्यक्ति को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
दर्ज प्राथमिक में राज कुमार राय ने कहा है कि अशोक राय,नवीन कुमार,देवनाथ राय सहित सभी आरोपी एक राय कर के मेरे दरवाजे पर लाठी,डंडा लेकर आ धमके और गाली गलौज करने लगे जब हम इसका विरोध किया तो मारपिट कर जख्मी कर दिया। जब मेरी पत्नि घर से बाहर आई तो उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए बेलग्न कर मारपीट कर उसके लगभग अस्सी हजार रुपए मूल्य के गले में पहनें सोने का चैन छिन लिया एंव मेरे पाकेट में रखे तीस हजार रुपए निकाल लिया है।
ये भी पढ़े …
भूमि विवाद शिविर में कई मामले का हुआ निष्पादन|
Author: RAWIRANJAN PD. SINGH
Post Views: 346