
सत्यम ग्राम न्यूज़, पातेपुर (वैशाली ) : नवयुवक डाक कांवरियों का जत्था पहलेजा धाम को हुए रवाना पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरी सराय पंचायत में बीते 16 वर्षों से नवयुवक डाक कांवरिया संघ के तत्वावधान में पहलेजा घाट से जल लेकर मंगल हाट स्थित ढुलकन बाबा पर चढ़ाया जाता है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहलेजा घाट से जल लाने के लिए रविवार को हर्षोल्लास एवं पूरे श्रद्धा के साथ बोल बम के जय उद्घोष के साथ रवाना हुए। पहलेजा से जल उठाकर डाक कावंरिया सोमवार को जल ढुलकन बाबा पर चढ़ाएंगे।
व्यवस्थापक टुनटुन कुमार,प्रिंस कुमार, अभिषेक,गोलु,सकिंदर सिंह, पप्पु,सतीश, सुनील, सुशील ने बताया कि कांवरियों की निःशुल्क सेवा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संघ के द्वारा की जा रही है।
ये भी पढ़े…
सावन माह मे कावरियां सेवा के नाम पर केवल दिखाबा।
सावन माह मे कावरियां सेवा के नाम पर केवल दिखाबा।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
Post Views: 335