केरल में कुदरत के कहर से वैशाली में मचा कोहराम।एक ही परिवार के दो भाई व एक महिला लापता।

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,संवाददाता,गोरौल /वैशाली : केरल के वायनाड में कुदरत का कहर देखने को मिला जहाँ हुए भूस्खलन से 84 लोगो की जान चली है हालांकि आधिकारिक तौर पर 8 मौत की पुष्टी हुई है लेकिन इस हादसे का बड़ा असर केरल से तीन हजार किलोमीटर दूर वैशाली में हुआ है जहाँ के आधा दर्जन से अधिक लोग लापता है जबकि एक युवक घायल है तो वहीं दो लोग इस हादसे में बाल बाल बच गए हैं।

दरअसल वैशाली के ग़ोरौल प्रखंड क्षेत्र स्थित पोझा गांव के कई लोग मजदूरी करने के लिए वायनाड गए थे इसी बीच वहां भूस्खलन हो गया।बताया जा रहा है कि गांव के दुखन पासवान का पुत्र अरुण पासवान इस हादसे में घायल हो गया है जबकि गांव के ही सुरेंद्र पासवान का पुत्र बिजनेशिया पासवान और उपेंद्र पासवान व उसकी पत्नी फूल कुमारी हादसे का शिकार हो गए है जिनका कोई पता नहीं चल रहा है।

इसी परिवार के रिश्तेदार रंजीत पासवान और साधु पासवान भी लापता है जो वैशाली जिले के ही जंदाहा के रहने वाले है और सभी एक साथ वायनाड में रह कर काम धंधा करते थे।हालांकि पोझा गांव के ही धर्मेंद्र राय और राजेश राय इस हादसे में बाल बाल बच गए है जिसके बाद इनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।बता दे कि इस गांव के कई लोग चाय बागान में काम करने के लिए वायनाड गए हुए थे।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR