BREAKING NEWS : गोरौल पुलिस की बड़ी क़ामयाबी इनामी अपराधी पकड़ाया।

BIG SUCCESS OF GORAUL POLICE, WANTED CRIMINAL ARRESTED.

गोरौल:- गुरुवार के देर रात्रि गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के चैनपुर पुल के निकट वांटेड इनामी अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही एक वाइक एवं कारतूस को भी जप्त किया है. वताया गया है कि थानाध्यक्ष रात्रि गस्ती कर रहे थे कि हरशेर से बेलवर जाने बाली सड़क के चैनपुर पुल के निकट एक वाइक पर दो लोगो को आते देखा. जब रुकने का इशारा किया तो दोनो भागने लगा ,जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पकड़ाये अपराधी की पहचान जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी विकास कुमार उर्फ भुल्ला एवं मजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहीलवाड़ा भुआल गांव निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है . दोनों के पास से एक पिस्टल,एक गोली एवं एक वाइक को जप्त किया गया है. विकास पर 25 हजार का इनाम की घोषणा सरकार कर रखी थी. विकास पर समस्तीपुर जिले के मुसफिल थाना कांड संख्या -294/2023 दफा 399,402,411,414 भा. द. वि एवं 8/20 एनडीपीएसपटोरी थाना कांड संख्या-356/2023 दफा 392, भादवि एवं 27 आर्म्स एक्टसरायरंजन थाना कांड संख्या 165/2023 एवं 166/2023 धारा 392 भादविनगर थाना कांड संख्या 138/2023 दफा 392 भादविके अलावे जंदाहा (महिसौर ) 381/2023 दफा 302, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट के अलावे कांड संख्या 185/2024 दफा 385,387, 34 भादवि सहित कई मामले दर्ज है.

ये भी पढ़े….

BIHAR NEWS:कब्रिस्तान घेराबंदी के लंबित मामलों पर डीएम ने जताई नाराजगी।लापरवाह अभियंता पर दर्ज होगी प्राथमिकी।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR