आंगनबाड़ी केंद्र एवं जन वितरण प्रणाली की दुकान

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र एवं जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए लोगों की उमर रही भारी भीड़. ज्ञात हो कि अभी भी बहुत सारे लोग आयुष्मान कार्ड बनाने से वंचित है. जिला पदाधिकारी वैशाली के आदेशानुसार सात अगस्त तक तिथि बढ़ाई गई है. जिससे आम जनता को भारी फायदा मिल रहा है. विशेष कर दलित, महादलित क्षेत्र में ज्यादा घ्यान दिया जा रहा है. वहां के अधिकतर लोगों का कार्ड नहीं बना है. उसे क्षेत्र में डाटा ऑपरेटर जाकर आंगनबाड़ी केन्द्र  एवं पीडीएस दुकानदार अपना शिविर  लगाकर लोगों का आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं |

उत्तरी पंचायत के महाडदलित टोला वार्ड 13 एवं 10 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 25 में आयुष्मान कार्ड बनाया गया. 105 लोगों का कार्ड केंद्र पर बनाया गया. इस कार्य में पीडीएस डीलर विजयलक्ष्मी देवी एवं अनिता कुमारी के द्वारा शिविर  लगाया गया  . जहां दलित महादलित टोला के सभी महिला पुरुष का आयुष्मान कार्ड बनाया गया | बचे लोगों को कल फिर शिविर में आने की बात कही गई. कार्य में सहयोग कर रहे विकास मित्र सरिता कुमारी, सेविका सुधा देवी, आशा जर्सी कुमारी, डाटा ऑपरेटर मनीष कुमार ,शिव नारायण कुमार आदि  शामिल है|

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief