MO Rajapakar inspected the work being done on making Ayushman card.

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता , राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रविवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं पीडीएस दुकानों पर बन रहे आयुष्मान भारत कार्ड का निरीक्षण प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निहारिका कुमारी द्वारा किया गया। वही शिविर में उपस्थित महिला पुरुषों से आयुष्मान भारत कार्ड बनाने में कुछ लोगों को हो रही परेशानियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उसके निदान के उपाय बताए गए। शिविर में लोगों द्वारा बताया गया कि किसी का आधार का नाम राशन कार्ड से अंतर है वैसे लोगों को आधार कार्ड में नाम सुधार करवाने की सलाह दी गई।
वही जो लोग घर से बाहर रहते हैं वैसे लोगों को भी आधार एवं फोटो मोबाइल पर प्राप्त होने पर शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कही ताकि कोई भी लोग कार्ड बनाने से नहीं छूटे। वहीं आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दलित महादलित टोलों में भी भ्रमण कर लोगों से आयुष्मान कार्ड बनाने की बात कहीं। उन्हें बताया गया कि सभी दलित महादलित परिवार आयुष्मान भारत कार्ड अवश्य बनवाएं।कार्ड बनने के बाद प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष 5 लाख तक का इलाज सरकार द्वारा निर्धारित अस्पतालों में निःशुल्क किया जाएगा। जो लोग घर से बाहर रहते हैं उन्हें भी सूचना देकर बुलाने व कार्ड बनाने की बात कही|
ये भी पढ़े …
पहलेजा स्थित दक्षिण वाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल|
रिपोर्ट :रविरंजन प्रसाद सिंह, संवाददाता, चेहराकाला /वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनाने के लिए दूरभाष 8757372089/9931084637 पर सम्पर्क करें -धन्यवाद