VAISHALI NEWS:गोरौल में एन एच 22 पर कांवरियों से जाम जैसा नजरा |

सत्यम ग्राम न्यूज़ संवाददाता गोरौल : कांवरियों से एन एच 22 पटा हुआ है. चारो तरफ बोलबम के जयघोष से गुंजायमान हो रहा है. जगह जगह कांवरियों के सेवा के लिये शिविर लगाये गये है. हर शिविर में नि:शुल्कगर्म पानी, नीबू पानी, दूध,बिस्कुट की व्यवस्था किया गया है.वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा भी शिविर लगाया गया है|

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार स्वास्थ्य प्रबंधन रेणु कुमारी ने बताया कि शिविर में दो बेड का अस्पताल का निर्माण किया गया है. जहा चिकित्सकों के अलावे कई स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है. इस शिविर में हर तरह के दवा, सुई, बैंडेज के अलावे ऑक्सीजन की व्यवस्था भी है. एक एम्बुलेंस भी खड़ा है. किसी भी कांवरियों की तवियत यदि खराब होता है तो हर तरह की चिकित्सीय सुविधा तत्काल उपलब्ध कराया जाता है. हमलोग भी कावरियों के सेवा के लिये शिविर में उपस्थित रहते है|

रिपोर्ट :रविरंजन प्रसाद सिंह, संवाददाता, चेहराकाला /वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनाने के लिए दूरभाष 8757372089/9931084637 पर सम्पर्क करें -धन्यवाद

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR