झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे।

सत्यम ग्राम न्यूज़ , चेहराकला : अत्यधिक सिंचाई जल की आवश्यकता वाली फसल धान की रोपनी के समय सुखाड़ के समान कड़ाके की धूप के मौसम वाली समस्या का सामना कर रहे किसानों में रात्री व सुबह में हुये झमाझम बारिश से खुशी का माहौल है |सिंचाई जल के अभाव में धान की फसल बर्बाद होने की आशंका से सहमे लोगों में अब राहत महसूस हो रही है |

झमाझम बारिश से खुश लोग अपने आराध्य ईश्वर व धर्म गुरु की पुजा अर्चना कर खुशी का इजहार करना आरंभ कर दिया है! उल्लेखनीय है कि अधिकतर किसान सिंचाई जल के अभाव काफी मशक्कत कर 200 – 300 रुपये प्रति घंटे के दर से पम्पसेट आदि की निजी सिंचाई व्यवस्था की बदौलत धान की रोपनी की है|

रिपोर्ट : राजेंद्र कुमार सिंह, हाजीपुर /वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क