CAMPS WILL BE SET UP UNDER THE PROGRAM YOUR PANCHAYAT YOUR ADMINISTRATION: BDO

आपका पंचायत आपका प्रशासन कार्यक्रम के तहत कैम्प लगाए जाएंगे।
सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर। जिलाधिकारी के आदेशानुसार प्रखंड के सभी पंचायतों में आपका पंचायत आपका प्रशासन कार्यक्रम के तहत कैम्प लगाए जा रहे हैं एवं लगाए जाएंगे।
इस संबंध में राजापाकर के बीडीओ आनंद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि कल मंगलवार 6 अगस्त को बेरई पंचायत में शिविर लगाए गए थे।
अब गुरुवार 8 अगस्त को रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत में शनिवार 10 अगस्त को मीरपुर पताढ में आगामी मंगलवार 13 अगस्त को लगुरांव बिलंदपुर में शनिवार 17 अगस्त को नारायणपुर बुजुर्ग में मंगलवार 20 अगस्त को राजापाकर उत्तरी में गुरुवार 22 अगस्त को राजापाकर दक्षिणी में शनिवार 24 अगस्त को भलुई में मंगलवार 27 अगस्त को बैकुंठपुर में गुरुवार 29 अगस्त को बखरी बड़ाई में शनिवार 31 अगस्त को विशुनपुर बलभद्र उर्फ गौसपुर बरियारपुर में मंगलवार 3 सितम्बर को जाफरपट्टी में एवं गुरुवार 5 सितंबर को बाकरपुर पंचायत के पंचायत भवन पंचायत सरकार भवन सामुदायिक भवन एवं अन्य किसी भवन में जहां जन मानस सुलभ तरीके से पहुंचकर अपनी शिकायत रख सकें वहां शिविर लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़े…
उपप्रमुख ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं कर्मचारी की मिलीभगत से आंगनबाडी केन्द्रों के सुचारू संचालन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली