After the sudden death of 50-year-old Tapeshwar Paswan, a CIF jawan of 92 batch, former LJPR MP representative arrived to meet the family members.

सत्यम ग्राम न्यूज़ चेहराकलां (वैशाली) : प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर अड़रा पंचायत अन्तर्गत शेखपुरा निवासी 92 बैच के सीआईएफ के जवान 50 वर्षीय तपेश्वर पासवान की रांची में लम्बी बीमारी से 2अगस्त 2024 को निधन हो गयी थी!
जिसकी सूचना लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान को प्राप्त हुई! उन्होंने गहरा दुःख प्रकट करने के साथ हीं पांच सदस्यीय शिष्टमंडल हाजीपुर लोकसभा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह लोजपा रामविलास के वरीय नेता अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्ष्ता में शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिये!
इसके अलावे प्रदेश उपाध्यक्ष सह वैशाली जिला प्रभारी अशरफ अंसारी से दूरभाष के माध्यम से बात करायी गई! शिष्टमंडल में प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, छात्र लोजपा जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार पासवान, जिला महासचिव धर्मवीर यादव, कर्मचारी यूनियन जिला अध्यक्ष राकेश पासवान के अलावे मौके पर चेहराकाला प्रखंड अध्यक्ष मदन पासवान, संजीव कुमार, देवेंद्र पासवान, संजय पासवान उपस्थित थे!
ये भी पढ़े….
आपकी पंचायत आपका प्रशासन कार्यक्रम के तहत लगाए जाएंगे कैंप: बीडीओ