चेहराकलां : नाग पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने विषहर स्थान पर दूध, लवा चढ़ाया तथा की पूजा-अर्चना।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहराकलां (वैशाली ) : प्रखंड क्षेत्र में नागपंचमी पर्व के मौके पर शुक्रवार को दिन भर श्रद्धालु ग्रामीण महिलाओं ने स्थानीय विषहर स्थान पर दूध लावा चढ़ा कर पूजा अर्चना कर घर परिवार सहित समाज में खुशहाली की प्रार्थना की।

इस अवर पर कई विषहर स्थान पर मेला लगा। दर्शकों के मनोरंजन के अनेको संसाधन उपलब्ध थे यहां तक की कुछ जगह पर विदेशिया नाच का भी प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।

कबिलपुरा, मजियां, खोरमपुर,चपैठ,मथना, बखरीदोआ, बखरी सुल्तान ढेल्फोरबा चौक के सीमा से सटे मौदह चतुर गांव में विदेशिया नाच का आयोजन किया गया था। अनेक़ो विषहर स्थानों पर छोटा- बड़ा मेला लगा। जिसमें खेल- तमाशे से लेकर कीर्तन – भजन तक की व्यवस्था किया गया। बीच बीच में वर्षा ने खूब धूम मचाया। बच्चे मेले में वर्षा के पानी से उत्पन्न कीचड़ में खेलते हुए आये नजर.।

ये भी पढ़े…

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief