राजापाकर:शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में शुक्रवार को पृथ्वी  दिवस के अवसर पर  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अनेक फलदार हवादार फूलों दर्जनों पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे शरीर में प्राण की तरह हैं। इससे हमारा वायुमंडल शुद्ध होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास हरे-भरे वृक्ष लगाने चाहिए, इससे वायु शुद्ध होता है और हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। घर में हर कार्यक्रम पर एक वृक्ष आवासीय परिसर में भी लगाना चाहिए।यह हमारे कार्यक्रम याद दिलाएगा तथा बड़ा होकर हमें स्वच्छ हवा भी देगा।

इससे हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है। वहीं हमारे प्रियजनों की स्मृति को भी अमर बनाएगा। पर्यावरण परिवर्तन बड़ी तेजी से हो रहा है इसलिए उसमें वृक्षों की अहम भूमिका है। विद्यालय के वरीय शिक्षक केशव नारायण राय ने कहा कि जिस तरह हम अपनी मां का ख्याल रखते हैं इसी तरह हमें पेड़ पौधे का भी ख्याल रखना चाहिए। यदि हम उसे सही से देखभाल  करेंगे तो वह भी हमारी सेवा करेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं में राजकुमार रवि बिंदेश्वर प्रसाद सिंह शिल्पी कुमारी अमरेश कुमार राय शबनम खानम प्रवीण कुमार, रोहित रंजन पिंकी कुमारी विनोद कुमारी मीना कुमारी आदि शामिल हुए।

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली