राजापाकर :आपका पंचायत आपका प्रशासन शिविर में समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग|

सत्यम ग्राम न्यूज़ राजापाकर : प्रखंड के मीरपुर पताढ़ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कर्णपुरा के परिसर में शनिवार को आपका पंचायत आपका प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पंचायत के अनेक लोगों ने अपनी भिन्न भिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे।

संबंधित विभाग के पदाधिकारी द्वारा उनकी समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। वहीं अन्य समस्याओं को संबंधित विभाग के पदाधिकारी को सौंपा गया और उनकी समस्याओं के शीघ्र  समाधान की बात कही। शिविर में जल नल से संबंधित पांच आवेदन राशन योजना से संबंधित पांच भूमि संबंधी एक स्वच्छता से संबंधित एक आवेदन आवास से संबंधित एक आवेदन जन्म प्रमाण पत्र आवेदन सहित कुल सोलह आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर पंचायत की मुखिया गीता देवी मुखिया प्रतिनिधि धीरेन्द्र कुमार मिश्रा कार्यक्रम पदाधिकारी रीना सिन्हा बीपीआरओ सुधीर रंजन कुमार आवास पर्यवेक्षक रविशंकर सिंह आवास सहायक नीतेश कुमार महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी कृषि समन्यवक सुबोध कुमार सिंह पीएच विभाग देवेन्द्र सिंह हल्का कर्मचारी मुनाजिर हुसैन कृषि सलाहकार अमन ठाकुर सहित पंचायत के सभी पंचायत कर्मी  उपस्थित थे।

ये भी पढ़े…

वैशाली : डीएम के निर्देश के बाद जल जमाव से निपटने के लिए एक्शन मोड में नगर परिषद।