VAISHALI: ARVIND PASWAN BECOMES MEMBER OF THE DISTRICT PROGRAM IMPLEMENTATION COMMITTEE.

वैशाली: अरविंद पासवान जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य बने।
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : हम पार्टी के वैशाली जिलाध्यक्ष अरविन्द पासवान बने जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा दिनांक 9 अगस्त को वैशाली जिला स्तरीय बीस सूत्री कमिटी का गठन किया गया।
वहीँ बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। तथा राजापाकर प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के सूरतपुर विद्या गांव निवासी एवं हम पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविन्द पासवान को सदस्य बनाने पर ख़ुशी की लहर है।
हम पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं ने श्री पासवान को बधाई व शुभकामनाएं दी है। शुभकामनाएं व्यक्त करने वालों में राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार जिला सचिव रोहित कुमार उमेश मांझी संतोष पासवान हम छात्र के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार संतोष ठाकुर अजय मालाकार, शिवनारायण सिंह मनोज ठाकुर आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
चेहराकलां : प्रखण्ड से कोई भी व्यक्ति वैशाली जिला 20 सूत्री मंत्रिमंडल में नहीं है शामिल | विरोधाभास आया सामने|
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष +91 9931084637 पर सम्पर्क करें।
इस खबर क़ो एप के माध्यम से पढ़ने, सुनने, एवं देखने के लिए निचे सत्यम ग्राम न्यूज़ चैनल का एप लिंक हैँ कृपया इसे डाऊनलोड करें -धन्यवाद
https://satyamgramnews.in/wp-content/uploads/2024/08/satyamgramnews.