बिदुपुर : हिंदू स्वाभिमान के बैनर तले निकला मशाल आक्रोश मार्च।

सत्यम ग्राम न्यूज़,बिदुपुर : बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में हिंदू स्वाभिमान, वैशाली ने बिदुपुर बाजार में हिंदू स्वाभिमान, वैशाली के संरक्षक भारतेंदु ऋतुराज के नेतृत्व तथा जिलाध्यक्ष टुनटुन सिंह तथा जिला कार्यक्रम प्रभारी पंकज कुमार पंकज के अध्यक्षता में मशाल आक्रोश मार्च निकाला जिसमें सैंकड़ों कार्यकर्ता समेत स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

कार्यकर्ताओं की भीड़ रोहिंग्या भारत छोड़ो तथा अन्य नारे के साथ अपना आक्रोश जता रही थी। भारतेंदु ऋतुराज ने संवाददाता से बात चीत के दौरान बताया की जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार तथा महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण बलात्कार हो रहा है, ये काफी निंदनीय है। यदि अवैध घुसपैठियों को देश इसी प्रकार पनाह देता रहेगा तो वो दिन दूर नही जब हिंदुस्तान में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा।

इस दौरान आकाश गिरि, रवि कुमार गुप्ता, मृत्युंजय कुमार, भवानी सिंह, कन्हैया सिंह चंदेल, राजा सिंह, अभिषेक गिरि, गुड्डू गिरि, राहुल गिरि, गोपी खत्री, राधे श्याम तिवारी, अंजनी कुमार, संजय सिंह, आशीष गुप्ता, कृष्णजय, गौरव, प्रियांशु, शिवम, अमन, राहुल, रोहन, हरेश आदि लोग उपस्थित थे|

ये भी पढ़े ..

वैशाली:अरविंद पासवान जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य बने।

AAKASH GIRI
Author: AAKASH GIRI