बिदुपुर : अनियमितता के कारण एक ग्रामीण गली की सड़क निर्माण के अगले ही दिन धंस गयी.

सत्यम ग्राम न्यूज़ बिदुपुर : प्रखंड अंतर्गत अमेर पंचायत के ग्राम राघोपुर चतुरंग के वार्ड संख्या 05 में पंचायत के मुखिया रामजतन कुमार के द्वारा बरसात में होने वाले कीचड़ को ध्यान में रखते हुए गलियों में पक्का रास्ता बनवाया गया था, परंतु रास्ते के बनने के अगले ही दिन सबकी पोल खोल दी। बनने के अगले दिन ही कई जगहों पर रास्ता धंस गया। कार्य पूर्ण होने के उपरांत कार्य तथा लागत से संबंधित किसी प्रकार का साइन बोर्ड नही लगाया गया ,जिससे प्रतीत होता है की कार्य में अनियमितता बरती गई है। इस संदर्भ में मुखिया से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया लेकिन कॉल रिसीव नही किया गया |

ग्रामीणों ने उक्त पंचायत के मुखिया रामजतन कुमार को इस विषय में सूचित भी किया, परंतु दोबारा देखने अथवा मरम्मत के लिए कोई नही आया। ग्रामीण अब इस विषय में प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिल शिकायत करने की बात कह रहे हैं।

रिपोर्ट :अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

समाचार/विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष +91 9931084637 पर सम्पर्क करें

इस खबर क़ो एप के माध्यम से देखने, सुनने एवं पढ़ने के लिए निचे सत्यम ग्राम न्यूज़ चैनल का लिंक हैँ कृपया उसे डाऊनलोड करें -धन्यवाद

https://satyamgramnews.in/wp-content/uploads/2024/08/satyamgramnews.apk

AAKASH GIRI
Author: AAKASH GIRI