सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। देश में राम राज्य लाना है तो मछली अंडा शराब की दुकान पर बुलडोजर चलाना होगा। उक्त बातें उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा के जय गुरुदेव आश्रम के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र यादव ने सत्संग कार्यक्रम में कहीं। बिहार दौरे पर वैशाली जिला के राजापाकर प्रखंड के दक्षिणी पंचायत राजापाकर बनघारा टोला में भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सैकड़ो जय गुरुदेव प्रेमियों एवं अन्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया. राष्ट्रीय उद्घोषक श्री सतीश चंद्र यादव ने कहा कि बाबा जय गुरुदेव के संदेश को घर-घर पहुंचना है।
शाकाहारी रहे संकट से बचे। इन्होंने बताया कि अच्छे समाज का निर्माण बिना शाकाहारी हुए संभव नहीं है। आज समाज का नैतिक पतन हो चुका है। नैतिकता को बचाने के लिए घर-घर शाकाहारी का प्रचार करना आवश्यक है।हमारे राम कृष्ण शाकाहारी थे इन्होंने समाज को शाकाहारी होने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष सदानंद सिंह ने किया एवं संचालन कोषाध्यक्ष ललित कुमार ने किया। मौके पर सत्संग कार्यक्रम में सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए।वही मौके पर महेश प्रसाद सिंह को संगठन का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।
उपस्थित अन्य लोगों में जिला उपाध्यक्ष भगवत चौधरी, जिला संयोजक विश्व बंधु सिंह, वीर चंद्र सिंह, अजय कुमार, मंजय कुमार, ललित सिंह, विजय कुमार, लग्न देव सिंह, होरिल सिंह हरिओम, राजन सिंह ,सुरेश सिंह, रामू सिंह, सकलदेव सिंह, महेश सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह सहित दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : प्रखंड निवासी, आजादी के दीवाने, महान स्वतंत्रता सेनानी स्व.बच्चन शर्मा|
राजापाकर : प्रखंड निवासी, आजादी के दीवाने, महान स्वतंत्रता सेनानी स्व.बच्चन शर्मा|
रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief