
सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल : प्रखंड के उप प्रमुख रोहित कुमार पर लाये गए अविश्वास प्रस्ताव सर्व सम्मति से खारिज हो गया. इसके साथ ही उप प्रमुख की कुर्सी पर रोहित कुमार बरकरार रह गये| पंचायत समिति सदस्य संजय प्रसाद सिंह के द्वारा अविश्वास लाया गया था. कुल 18 समिति सदस्यों में 17 सदस्य मतदान में भाग लिया और उप प्रमुख में विश्वास ब्यक्त करते हुये सभी ने उनके पक्ष में मतदान किया. इसकी जानकारी बीडीओ उदय कुमार ने दी है . उन्होंने बताया कि जो सदस्य अविश्वास प्रस्ताव का नोटिश दिये थे वह स्वयं बैठक से अनुपस्थित रहे|
जैसे ही उप प्रमुख को सर्ब सम्मति से पुनः निर्वाचीत होने की खबर बैठक से बाहर आई वैसे ही उप प्रमुख के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी .।समर्थको ने रोहित को फूलमाला से लाद दिया. बैठक मबी प्रमुख मुन्ना कुमार,ममता कुमारी,विश्वनाथ राय, रुस्तम कुमारी,मो शाहबुद्दीन, सुबोध कुमार,मंजू देवी, नीलम देवी,राज कुमार साह सहित कई पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. |
ये भी पढ़े …
भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा -सतीश चंद्र।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief