चेहराकलां व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष के आकास्मिक निधन, शव यात्रा में उमड़ी जन सैलाब|

सत्यम ग्राम न्यूज़ चेहराकलां : प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर अड़रा पंचायत अंतर्गत करौना चौक, सराय अफजल निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी राजदेव प्रसाद यादव की बिमारी के कारण मृत्यु होने से क्षेत्र में शोक माहौल है|  प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें सफल ट्रांसपोर्टर तथा ईंट उत्पादन में भी अच्छी खासी ख्याति प्राप्त थी| श्री यादव लगातार 2001 पूर्व तक बिशुनपुर अड़रा के मुखिया रहने के पश्चात 2001 में पुनः मुखिया निर्वाचित हुये थे| इसके बाद  राष्ट्रीय जनता दल के चेहराकलां प्रखंड अध्यक्ष तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष का सफलता पूर्वक कार्य निर्वाहन  किये| हाथी रखने के कारण भी दूर – दराज के क्षेत्रों में भी उनकी पहचान थी|

आज भी लोग पुजा अर्चना से लिए उनके हथसार अर्थात हाथी के आवास की मिट्टी लाने आते हैं | स्थानीय बुजुर्ग लोग बताते हैं कि उनका पैतृक घर लालगंज प्रखंड के श्यामपुर गांव था| वे सरकार के कालाजार / मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करने आये थे| स्थानीय लोगों के आदर सम्मान से वे इस कदर प्रभावित हुये कि यहीं के स्थायी निवासी बन गए| मंगलवार को श्री यादव के शव यात्रा में लोगों जन सैलाब उमड़ गई! उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर के कोनहारा घाट में सम्पन्न हुई|

इस अवसर पर स्थानीय विधायक डा . मुकेश रौशन , चेहराकलां प्रखंड प्रमुख प्रियंका राय , चेहराकलां व्यापार मंडल अशोक राय  पंचायत  समिति सदस्य  पवन कुमार, रविन्द्र राय , सुबोध राय राजद प्रखंड अध्यक्ष ,समाजसेवी नारद राय ,राजीव कुमार , रंजन राय ,रवि भूषण,  सरफराज, राकेश कुमार संपूर्ण क्रांति सेनानी रामप्रीत हरपुरी, अमरनाथ राय, जग्रन्नाथ राय, कंचन दास सहित सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे|

गोरौल : उप प्रमुख पर लाये गए अविश्वास प्रस्ताव सर्व सम्मति खारिज |

गोरौल : उप प्रमुख पर लाये गए अविश्वास प्रस्ताव सर्व सम्मति खारिज |