
अश्लील वीडियो की हकीकत जांच पड़ताल करने पहुचे विधालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जंदाहा ,प्रधानाध्यापक ने प्राथमिकी के लिए थाना में दिया आवेदन |
सत्यम ग्राम न्यूज़ , जन्दाहा :प्रखंड क्षेत्र के राम अवतार सहाय हाई स्कुल के कंप्यूटर क्लास में कुछ छात्रों के कंप्यूटर में अश्लील वीडियो चलाए जाने से सनसनी फैल गई। विद्यालय के स्मार्ट क्लास में कंप्यूटर पर छात्रों के द्वारा चलाए गए अश्लील वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की है। वहीं प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के पांच छात्रों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए जंदाहा थाने को आवेदन दिया है। प्रधानाध्यापक ने प्राथमिकी में बताया है कि 10 अगस्त को विद्यालय के कंप्यूटर लैब में छात्रों ने अश्लील वीडियो चलाया और इसका वीडियो क्लिप बनाकर वायरल किया। जिसकी जानकारी उन्हें सोमवार को मिली।
उन्होंने बताया है कि यह किसी सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। जिसमें कुछ बाहरी असामाजिक प्रवृत्ति के लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस से वीडियो क्लिप बनाने और वायरल करने के मामले का जांच कर कार्रवाई के लिए करने के लिए अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक छात्र को विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया है।
इस बीच जंदाहा निवासी कन्हैया सिंह ने जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर इसकी जांच और कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि कंप्यूटर क्लास में अश्लील वीडियो चलाया गया, लेकिन इस दौरान किसी भी शिक्षक ने बच्चों को रोकने का प्रयास नहीं किया। बताया जा रहा है की विद्यालय में ऐसी घटनाएं आए दिन होते रहती है तथा शिकायत करने पर विद्यालय के शिक्षक झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। उन्होंने कई बिंदुओं पर जांच कर इससे संबंधित छात्र, शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
हाल ही में विदुपुर प्रखंड में छात्रो के पिस्टल लेकर विधालय पहुचने पर विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से खबर छपने के बाद पुलिस और विधालय प्रशासन हरकत में आ गये थे, बाद में स्कुल के प्रधान शिक्षिका ने इस खबर का खंडन अपने विधालय के लेटर पैड की थी |
वही राजद के नेता रविद्र कुमार सहनी ने जिला अधिकारी वैशाली से मांग करते हुए बतया की वैशाली जिले में हाल ही में स्कुल में कभी कट्टा पिस्टल , शिक्षक की धमकी , विधालय में भ्रष्टाचार, अश्लील वीडयो आदि प्रकाश में आये है ऐसे ममाले में जिला पधाधिकारी महोदय को स्वत: संज्ञान लेनी चाहिए |
ये भी पढ़े ..
चेहराकलां व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष के आकास्मिक निधन, शव यात्रा में उमड़ी जन सैलाब|
चेहराकलां व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष के आकास्मिक निधन, शव यात्रा में उमड़ी जन सैलाब|
SATYAM GRAM NEWS
रिपोर्ट : प्रणव कुमार हरपुरी, चेहराकलां/वैशाली, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
_समाचार /विज्ञापन देने एवं रिपोर्टर बनने के लिए दूरभाष + 91 9031922404 /+91 9931084637 पर सम्पर्क करें!
ताज़ा खबर एप के माध्यम से पढ़ने के लिए लिंक निचे हैँ उसे कृपया डाऊनलोड करें!
https://satyamgramnews.in/wp-content/uploads/2024/08/satyamgramnews.apk
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief