BIHAR NEWS : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली गई साइकिल रैली ।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली गई साइकिल रैली । इस साइकिल रैली को जिला पदाधिकारी  वैशाली ने किया रवाना। 

सत्यम ग्राम न्यूज़ , हाजीपुर/ वैशाली  :  स्वतंत्रता दिवस के पहले देश भर में चलाए जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान के तहत  साइकिल रैली  का आयोजन आज किया गया। हाजीपुर समाहरणालय से निकाली गई साइकिल रैली को जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने रवाना किया।उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य जन जन तक देश प्रेम की भावना और राष्ट्र गौरव बढ़ाने के लिए आमजन को संदेश देना है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।रैली के दौरान मौजूद स्कूली विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए दिखाई दिए। जिला स्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रैली में बढ़-चढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, एडीएम (आपदा), एसडीएम, हाजीपुर, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़े …

वैशाली : जिला पदाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित बालक को दत्तक ग्रहण में दिया।

वैशाली : जिला पदाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित बालक को दत्तक ग्रहण में दिया।

रिपोर्ट राजेंद्र कु. सिंह, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क