
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,बिदुपुर स्टेशन : बरूआ बहुआरा उच्च विधालय मे आज बड़ी धुमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। विधालय के वरिष्ठ शिक्षिका अमरिता कुमारी एवं सभी शिक्षक गण एव लिपिक तेजनारतणजी ने जौहरी सिह एवं थम्मन सिह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तत्पश्चात राष्टगान हुआ और देशभक्ति गीत भी हुआ । विद्यार्थियों स्वतंत्रता दिवस पर भाषण इत्यादि अनेकानेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
बच्चों के कार्यक्रम के बाद सुश्री अमरीता कुमारी, प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकगण ने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता और इतिहास पर प्रकाश डाला। तथा बच्चो को शिक्षा का महत्व इत्यादि तमाम तथ्यो को अवगत कराया। भारत देश की आजादी पाने के लिए बहुत बलिदान दिये थे। कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
ये भी पढिये …
BIHAR NEWS : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली गई साइकिल रैली ।
BIHAR NEWS : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली गई साइकिल रैली ।
रिपोर्ट : राजेंद्र कु. सिंह. सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क