राजापाकर : बड़ी शान से पूर्व सैनिकों ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को दी सलामी।
बड़ी शान से पूर्व सैनिकों ने झंडा तोलन किया |
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर: वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की राजापाकर प्रखंड ईकाई द्वारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ बड़ी शान से पूर्व सैनिक दिनेश कुमार राय के कौशल्या कॉम्प्लेक्स पर मनाया गया। जिसमें सैंकड़ों पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां व छात्राएं उपस्थित थीं। संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोहर साह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। समारोह का संचालन महासचिव बाल मुकुंद शर्मा ने किया।
प्रखंड अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रखंड संघ को और अधिक मजबूती प्रदान करने के अपने सुझाव दिए। झंडोत्तोलन समारोह में देवेंद्र बैठा बलिंद्र बैठा अजब लाल सिंह सिंहेश्वर राय हरिहर प्रसाद सिंह देवेंद्र ठाकुर श्रीकांत शर्मा रीमा कुमारी सरिता देवी हरेंद्र ठाकुर रमेश प्रसाद सिंह विश्वनाथ पंडित आर एस सिंह जवाहर सिंह वैधनाथ प्रसाद सिंह पुरन राय कपिलदेव सिंह सरिता देवी बालमुकुंद शर्मा रामनाथ राय पूर्व सैनिकों के आश्रित भी इस अवसर पर उपस्थित हुए।