
सत्यम ग्राम न्यूज़, ग़ोरौल : प्रखंड क्षेत्र में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख मुंन्ना कुमार राय तथा थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। सरकारी तथा गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान में भी ध्वजारोहण किया गया।
बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी सुरभी ,अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर सत्यनारायण पासवान ग़ोरौल इंटर स्तरीय हाईस्कूल में प्राचार्य रविन्द्र ने ध्वजारोहण किया।पिरोई पंचायत के मुखिया प्रमोद सिंह,कटरमाल पंचायत की मुखिया जानकी देवी,रुसुलपुर कोरीगांव पंचायत के मुखिया केशरी देवी , इस्माईपुर पंचायत भवन पर मुखिया आनंद कुमार ,सोन्धो पंचायत भवन पर मुखिया मुन्नी देवी ने तिरंगा फहराया |
वहीं इस्माईलपुर पैक्स भवन परिसर में पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार , मनरेगा पदाधिकारी अनुराधा कुमारी , सोन्धो के पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार , बकसामा पंचायत भवन पर मो0 हासमी , बहादुरपुर पंचायत भवन पर मुखिया बिमला देवी , मुख्य पार्षद नागेंद्र दास , पंचायत के मुखिया ने अपने पंचायत पंचायत भवन मे ध्वजारोहण किया। वही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 64 पर रजनी प्रभा तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : हाई स्कुल में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया उल्टा झंडा, वीडियो वाइरल |
राजापाकर : हाई स्कुल में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया उल्टा झंडा, वीडियो वाइरल |
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क