सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल:- शुक्रवार को देर रात्रि विजली के करेंट से मूर्छित युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पटेढ़ी वेलसर ओपी के कटारु चकमहमद गांव
घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया मृतक देर शाम अपने घर से खेत मे जा रहा था कि अचानक पहले से टूटकर गिरे विजली के तार के चपेट में आ गया जिससे वह अचेत हो गया. परिजनों ने उसे इलाज के लिये गोरौल लाया.
मृतक के पत्नी सुशीला देवी भी अस्पताल में पहुच गयी और चीत्कार मार कर रोने लगी. उसे अब इस बात की चिंता सता रही है कि 6 वर्षीय पुत्र हिमांशु एवं गोद मे 6 माह के सृष्टि का लालन पालन कौन करेगा.
पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है . घर का कमाने बाला पुत्र अब इस दुनिया मे नही रहा. मृतक ही एक मात्र कमाने बाला सदस्य था जो अब इस दुनिया मे नही रहा।
ये भी पढ़े….
https://satyamgramnews.in/फहराया-गया-उल्टा-झंडा/08/2024/16/14/13/10/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief