
सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल:- बीते रात्रि पुलिस ने थाना क्षेत्र पैगम्बरपुर गोरीगामा गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किया है. साथ ही मौके से एक कारोबारी को गिरफ्तार भी किया गया है. बताया गया है कि गस्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पैगम्बरपुर गोरिगामा में देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है.
पुलिस जब वहा पहुची तो पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति घर से निकलकर भागने लगा,जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही जवाहर सिंह के रूप में किया गया है. उसके घर की तलासी लिया गया तो प्लास्टिक के विभिन्न बोरे में पैक किया हुआ लगभग 230 लीटर देशी शराब बरामद किया गया.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टिχ किया है. साथ ही कारोबारी को गिरफ्तार करने कर जेल भेजने की बाते कहि है.
https://satyamgramnews.in/bihar-newsभूमि-विवाद-को-खत्म-करने-क/08/2024/17/20/10/17/sgnnetworkhajipur/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief