वैशाली : पत्रकार अरुण कुमार श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर |

पत्रकार अरुण कुमार श्रीवास्तव ६५ वर्ष में आकस्मिक निधन

 

वैशाली : पत्रकार अरुण कुमार श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

सत्यम ग्राम न्यूज़, वैशाली: जाने मैने शिक्षाविद, लेखक, पत्रकार  अरुण कुमार श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत के लिए  बेहद दुखद खबर है. श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव वैशाली के राजापाकर प्रखंड के राजापाकर बाजार स्थित अपने घर पर ही उनका  निधन हो गया है  वे शुगर रोग से कई वर्षो से पीड़ित थे। एक माह पूर्व उनका अचानक तवियत बिगड़ गया था। परिजन उनके बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया इलाज के कर्म में पता चला की वे कैंसर रोग से ग्राषित है उनके पुत्र उज्जवल श्रीवास्तव  ने  बताया की डाक्टर  के सलाह पर एक सप्ताह पहले  दिल्ली से घर पर ले  आए थे और इनका  देखभाल कर रहे थे अचानक आज इनका निधन हो गया है।

श्री कुमार के निधन से श्रीवास्तव परिवार के लिए दुखो का पहाड़ गिर गया है उनके दो बच्चे थे एक लड़की एक लड़का  लड़की  की शादी हो चूका है लेकिन लड़का अविवाहित है।

गौरतलब ही की स्व. श्रीवास्तव लम्बे समय तक  शिक्षणसंस्थान से जुड़े रहे  आज भी   उनका पढ़ाया हुआ हजारों विधार्थी उच्च पदों पर नौकरी कर रहे है, शिक्षण कार्य के अलावे वे लेखक भी थे डिजिटल मीडिया के माध्यम लोकल खबर, संपादकीय आदि अनेको प्रकार से  कार्य क़ो निष्ठां पूर्वक निर्वाहन करते थे वे विभिन्न अख़बार, सोशल मिडिया चैनल में मुफ्त में सेवा देते थे।

सत्यम ग्राम न्यूज़ चैनल के मुख्य संपादक अखिलेश कुमार ने बताये की वे बहुत ही मृदुलभाषी, स्वाछ छवि के व्यक्ति थे वे हमारे  साथ विभिन्न अख़बार चैनल जैसे दैनिक अयोध्या  टाइम्स, दैनिक उजाला आज तक, दैनिक भास्कर में प्रखंड से  जिला संवाददाता के रूप में अपना नि: स्वार्थ योगदान दिए वे प्रखर शिक्षाविद,कुशल, निडर पत्रकार, समाजसेवी व्यक्ति थे उनके निधन से  वैशाली जिले के लिए मिडिया, शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति हुआ  है।

बीते पिछले कुछ माह से सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क  वैशाली जिला ब्यूरो चीफ रूप में अपना योगदान  दे रहे थे वह अपनी  निडर,बेबाक लेखनी से पत्रकारिता की क्षेत्र में एक अलग पहचान वाले  स्व. श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव सदैव जाने जाएंगे हमलोगों के बीच नही रहे,कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से जंग हारे अरुण जी की असमायिक निधन से परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वही पत्रकारिता जगत में मातम छा गया है।

मैं मृत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूं साथ ही पीड़ित परिवारों को मुसीबत की इस पल को सहने के लिय मैं ईश्वर से विनती मैं करता हूं”…  अखिलेश कुमार, मुख्य संपादक, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क 

ये भी पढ़े..

https://satyamgramnews.in/bihar-newsसमाहरणालय-कैम्पस-तथा-पु/08/2024/17/19/35/33/sgnnetworkhajipur/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief