वैशाली :राघोपुर चतुरंग के युवाओं ने किया कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन |

कवारियां सेवा शिविर
कवारियां सेवा शिविर, मायाराम बिदुपुर 

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,बिदुपुर : पवित्र श्रावण मास के आखिरी सोमवारी के उपलक्ष्य में ग्राम राघोपुर चतुरंग के युवाओं के द्वारा रविवार की संध्या से सोमवार की सुबह तक मायाराम चौक पर कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। पहलेजा घाट से जल ले कर बाबा जागेश्वरनाथ धाम, चेचर तथा बाबा बतेश्वरनाथ धाम की ओर जा रहे कांवरियों के लिए पेय जल, शरबत, चाय, बिस्कुट आदि की व्यवस्था की गई।

आयोजन को सफल बनाने में श्री आकाश गिरि, रंजीत सिंह, अभिषेक, साहिल, छोटन, गुड्डू, सचिन, नितिन, विमल सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से समर्पित हो कर सहयोग किया। कई कांवरियों ने शांतिपूर्ण तरीके से बंगाल में हुए डॉक्टर मौमिता के बलात्कार तथा हत्या के विरोध में रोष प्रकट किया तथा बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से न्याय की मांग की।

ये भी पढ़े ..

पटना : पल्सर सवार बदमाश ने आपची सवार युवक क़ो बीच सड़क पर मारी गोली, घायल युवक का पटना में चल रहा इलाज।

https://satyamgramnews.in/पटना-पल्सर-सवार-बदमाश-ने-आ/08/2024/18/23/41/28/satyamgramnewsnetwork/

AAKASH GIRI
Author: AAKASH GIRI