VAISHALI NEWS : रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया|

रक्षा बंधन
 बहनों ने भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बंधते हुए |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को भाई बहन के अटूट प्रेम के रिश्ते का पवित्र‌ त्योहार रक्षाबंधन का त्यौहार  “बहना ने भाई‌ की कलाई पर प्यार बांधा है” जैसे गाने के साथ हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। दोपहर बाद रक्षा बंधन का त्यौहार पूरे शबाब में था।

इस अवसर पर सड़कों में जाम का नजारा दिखाई देने लगा। खरीददारी भी जमकर हुई। मिष्टान्न भंडार में भी शाम को कीमत में वृद्धि हो गई। अंत में मिठाई भी समाप्त गए। वहीं राजापाकर सहित अन्य भागों में उपवास कर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर भाई की‌ कलाई पर रक्षा सूत्र बांधी।

वही भाईयों ने भी बहनों को दिल खोलकर उपहार दिए। सावन पूर्णिमा के दिन इस पवित्र त्योहार को लेकर भाई बहन का असीम स्नेह नजर आए। सड़कों पर इस कदर देखी गईं कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया। सुबह से ही भाई बहन एक दूसरे के घर की ओर आवागमन होता रहा । प्रखंड के विभिन्न चौक  चौराहे पर मिष्ठान और रक्षा सूत्र की खरीदारी करतेहुए  महिलाये ज्यदा दिखाई दे रही थी |

ये भी पढ़े ..

वैशाली :राघोपुर चतुरंग के युवाओं ने किया कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन |

वैशाली :राघोपुर चतुरंग के युवाओं ने किया कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन |

रिपोर्ट : अकास गिरी,विदुपुर, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली