VAISHALI NEWS :बीएमडी कॉलेज दयालपुर के स्मार्ट कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मनाया गया सदभावना दिवस ।

 

स्मार्ट कक्ष
स्मार्ट कक्ष मे सद्भावना दिवस मनाते हुए |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। बीएमडी कॉलेज दयालपुर के स्मार्ट कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सदभावना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर रविरंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर सदभावना दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा था कि देश में लोगों के बीच सदभावना नहीं रहेगी तो हम आपस में बंट जाएंगे कमजोर हो जाएंगे। कोई ना कोई विदेशी ताकत हमें गुलाम बना लेगा। राजीव गांधी चाहते थे कि देश में उच्च नीति धर्म का छुआछूत जाति का भेदभाव नहीं हो तभी हम एक साथ सशक्त बनेंगे। हमें देश के प्रति सेवा करना है। वे युवाओं पर  विश्वास करते थे। प्रोफेसर राजेंद्र चौरसिया ने कहा कि जो राष्ट्र पुरुष होते हैं वे राष्ट्र के भविष्य के बारे में सोचते हैं।

राजीव गांधी ऐसे प्रतिभाशाली प्रधानमंत्री थे वह कहते थे जब लोगों के बीच आपसी भाईचारा और सदभावना होगी तो हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम में छात्रा करीना कुमारी एवं छात्र सचिन कुमार ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर महाविद्यालय के अनेक  छात्र छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित हुए।

BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का किया निरीक्षण।

BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का किया निरीक्षण।

रिपोर्ट : राजेंद्र कु. सिंह, सत्यम बग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली