
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर,। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा ) का एक शिष्टमंडल राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के राजापाकर बाजार के निवासी पत्रकार अरुण कुमार श्रीवास्तव की गत दिनों लंबी बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके घर पर जाकर परिवार वालों से मिलकर इस दुख की घड़ी में शोक सांत्वना व्यक्त की और कहा कि वे प्रखंड के सबसे पुराने पत्रकार थे। पत्रकारिता जगत में लगभग 30 वर्षों से कार्य कर रहे थे।
पहले आज पेपर उसके बाद हिंदुस्तान एवं दैनिक भास्कर अंततः सत्यम ग्राम न्यूज़ के संवाददाता रहे । शोक व्यक्त करने वालों में लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ पासवान जयप्रकाश नकुल गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव बिहार नागेन्द्र सिंह, अभिनंदन सहनी प्रमोद कुमार सहनी प्रखंड अध्यक्ष रालोजपा राजापाकर मनोज कुमार पासवान जिला छात्र प्रधान महासचिव रणधीर पासवान महासचिव देवेन्द्र कुंवर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं|
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली