
सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । मीरपुर पताढ पंचायत स्थित श्रीमती रायसुमारी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा के परिसर में छात्र छात्राओं का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय की अनेक छात्राओं का जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भरे गए।
जिसमें वर्ग नवम से लेकर 12वीं तक के कुल 42 छात्र छात्राओं के फॉर्म भरकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी ने बताया कि बच्चों के नामांकन में आधार एवं जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी को लेकर जन्म प्रमाण पत्र के फॉर्म भरे जा रहे हैं। ताकि नामांकन में उन्हें असुविघा नहीं हो।
कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों में सरोज वाला मनोज कुमार सिंह अजय कुमार अर्चना कुमारी संजय कुमार सिन्हा वीरेंद्र पासवान मनीषा कुमारी रागिनी कुमारी शशि रंजन कुमार आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली