VAISHALI NEWS : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर विद्यालय में वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मध्यांतर अवकाश के बाद किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक के रूप में अतिथि महादेव राय एवम बिजली राय को विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।

जबकि बाल संसद की प्रधानमंत्री काजल कुमारी के नेतृत्व में सभी बच्चों ने अतिथियों का स्वागत वेलकम ताली बजाकर किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने अपनी जवानी की पूरी कमाई और मेहनत परिवार के भरण पोषण और प्रगति में लगाकर परिवार के नींव को मजबूत कर देता है वही व्यक्ति जब बूढ़ा होता है तो घर परिवार और समाज में उपेक्षित हो जाता है।

श्री कुमार ने बच्चों से निवेदन किया कि हमें अपने बुजुर्गों का देखभाल और सेवा जरूर करनी चाहिए उनके साथ समय बिताना चाहिए ।उनके अनुभवों से सीख ले कर अपने जीवन को सुंदर बनाना चाहिए। साथ ही उनकी सभी प्रकार की जरूरत का ख्याल रखना चाहिए ।

प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि एक आदमी पूरे परिवार का भरण पोषण कर लेता है। लेकिन जब वह बूढ़ा हो जाता है तो पूरा परिवार मिलकर उस एक व्यक्ति जो माता – पिता होता है का भरण पोषण नहीं कर पाता है।

हमारे देश में वृद्ध आश्रम हमारे पुरातन सभ्यता और संस्कृति के लिए काला धब्बा के समान है।इस प्रकार के कार्यक्रम और सम्मान से अभिभूत अतिथि महादेव राय ने बच्चो को कहा कि अपने परिवार के बड़े बुजुर्गो का कहना मानना ।वह कभी भी आपका अहित नहीं चाहेंगे । दोनों अतिथियों ने बच्चो को जीवन में खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया ।

कार्यक्रम का समापन छात्रा माही यादव के द्वारा गाए गए गीत से हुआ। मौके पर शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, आनंद कुमारी ,ज्योति भारती सहित अन्य मौजूद थे ।

ये भी पढ़े…

VAISHALI NEWS : बहरामपुर पंचायत से एक 17 वर्षीय युवक कुछ दिनों से लापता, परिजनों ने सुचना देने के लिए जारी किया सम्पर्क नम्बर |

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR