
सत्यम गर्म न्यूज़ , महुआ / वैशाली : बीते दो दिन पहले हाजीपुर में पंकज राय वार्ड पार्षद की अपराधियों ने अपने दरवाजे पर बैठे समय गोली मर कर हत्या कर देने के बाद महुआ में वार्ड पार्षद ने हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया |

जिसमे महुआ नगर परिषद के सभी पार्षद मौजूद थे | महुआ नगर परिषद वार्ड संघ अध्यक्ष सह 13 के पार्षद श्रीमती नूतन कुमारी के नेतृव में पार्षद तथा पार्षद प्रतिनिधियों ने हाजीपुर के वार्ड पार्षद पंकज राय की अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया है |
इस दौरान लगाएं गए जिला प्रशासन के विरोध में नारे वही गांधी चौक पर एक सभा आयोजित कर दिवंगत पार्षद स्व. पंकज राय को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि| इस मौके पर पार्षद अजीत कुमार अन्नु, मो वसीम आलम,अखिलेश कुमार,उमेश साह,सौरभ कुमार,पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर कुमार,प्रतिनिधि आदित्य कुमार उर्फ बंटी मिश्रा,राजीव कुमार सिंघनिया,विजय कुमार रौशन,भोला ठाकुर,मुनेश्वर दास,सुमित कुमार,मो उर्फी,इंद्रजीत कुमार उर्फ छोटेलाल राय के साथ दर्जनों अन्य लोग शामिल थे।
ये भी पढ़े …
Author: SURYA NARAYAN SAHANI
संवाददाता : महुआ