सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर।अंचल स्तरीय विशेष भू सर्वेक्षण सर्वे कार्यालय बखरी बड़ाई पंचायत के वनबीरा गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में बनाए गए हैं। कार्यालय कक्ष में अंचल स्तरीय विशेष भू सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा सभी अमीनों को कार्यों की जानकारी दी गई। इस संबंध में बुधवार को विशेष जानकारी देते हुए अंचल स्तरीय शिविर प्रभारी सह विशेष भू सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजलक्ष्मी एवं कानूनगो सौरभ कुमार ने बताया कि भू सर्वे सर्वेक्षण के लिए प्रखंड क्षेत्र में 14 विशेष सर्वेक्षण अमीन की बहाली की गई है और दो कानूनगो विवेक कुमार एवं सौरभ कुमार बनाए गए हैं।
वही 14 विशेष सर्वेक्षण अमीन को कार्य में लगाया गया है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 71 राजस्व ग्राम हैं।जिसमें साठ मौजा में ग्राम सभा पूर्ण हो चुकी है।बचे 11 मौजे में भी शिविर लगाकर लोगों को भू सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी जा रही है। सर्वेक्षण में सबसे पहले उदघोषणा 1 अगस्त 24 को जिला पदाधिकारी वैशाली के द्वारा किया जा चुका है। वहीं अब प्रपत्र दो पर घोषणा पत्र लिए जा रहे हैं। जिसमें रैयत के द्वारा अपनी जमीन का ब्यौरा खाता नंबर, खेसरा नंबर, रकवा एवं जमाबंदी प्रपत्र दो में भरकर कार्यालय में जमा किया जाएगा। ऑनलाइन प्रपत्र दो डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन ऑफ़लाइन एवं ऑनलाइन दोनों प्रक्रिया से होगा। उसके बाद स्थल पर होने वाले कार्यों का सत्यापन, उसके बाद जमीन सीमा सत्यापन, स्थल भू सत्यापन, किस्त बार भूखंडों की मापी, की प्रक्रिया ,दावा आपत्ति ,उसके बाद सुनवाई की प्रक्रिया होगी। किसी भी रैयत को विशेष जानकारी के लिए ऑनलाइन सर्वे ट्रैकर पर अपने जिला अंचल मौजा का नाम सेलेक्ट कर विशेष सर्वेक्षण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर सर्वेक्षण अमीन महेश कुमार निरंजन कुमार निशांत कुमार राहुल कुमार मुरली कुमार स्वाति कुमारी रुचि कुमारी रचना कुमारी आरती कुमारी आदि मौजूद थे।
राजापाकर, प्रकाश वर्मा।अंचल स्तरीय विशेष भू सर्वेक्षण सर्वे कार्यालय बखरी बड़ाई पंचायत के वनबीरा गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में बनाए गए हैं। कार्यालय कक्ष में अंचल स्तरीय विशेष भू सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी द्वारा सभी अमीनों को कार्यों की जानकारी दी गई। इस संबंध में बुधवार को विशेष जानकारी देते हुए अंचल स्तरीय शिविर प्रभारी सह विशेष भू सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राजलक्ष्मी एवं कानूनगो सौरभ कुमार ने बताया कि भू सर्वे सर्वेक्षण के लिए प्रखंड क्षेत्र में 14 विशेष सर्वेक्षण अमीन की बहाली की गई है और दो कानूनगो विवेक कुमार एवं सौरभ कुमार बनाए गए हैं। वही 14 विशेष सर्वेक्षण अमीन को कार्य में लगाया गया है। प्रखंड क्षेत्र में कुल 71 राजस्व ग्राम हैं।
जिसमें साठ मौजा में ग्राम सभा पूर्ण हो चुकी है।बचे 11 मौजे में भी शिविर लगाकर लोगों को भू सर्वेक्षण से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी जा रही है। सर्वेक्षण में सबसे पहले उदघोषणा 1 अगस्त 24 को जिला पदाधिकारी वैशाली के द्वारा किया जा चुका है। वहीं अब प्रपत्र दो पर घोषणा पत्र लिए जा रहे हैं। जिसमें रैयत के द्वारा अपनी जमीन का ब्यौरा खाता नंबर, खेसरा नंबर, रकवा एवं जमाबंदी प्रपत्र दो में भरकर कार्यालय में जमा किया जाएगा।
ऑनलाइन प्रपत्र दो डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन ऑफ़लाइन एवं ऑनलाइन दोनों प्रक्रिया से होगा। उसके बाद स्थल पर होने वाले कार्यों का सत्यापन, उसके बाद जमीन सीमा सत्यापन, स्थल भू सत्यापन, किस्त बार भूखंडों की मापी, की प्रक्रिया ,दावा आपत्ति ,उसके बाद सुनवाई की प्रक्रिया होगी।
किसी भी रैयत को विशेष जानकारी के लिए ऑनलाइन सर्वे ट्रैकर पर अपने जिला अंचल मौजा का नाम सेलेक्ट कर विशेष सर्वेक्षण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर सर्वेक्षण अमीन महेश कुमार निरंजन कुमार निशांत कुमार राहुल कुमार मुरली कुमार स्वाति कुमारी रुचि कुमारी रचना कुमारी आरती कुमारी आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़े …
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली