
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देशानुसार घर घर में जाकर सर्वे का कार्य 127 राजापाकर (अo जाo)विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को राजापाकर के बीडीओ द्वारा प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो के प्रखंड क्षेत्र में एक सप्ताह से घर-घर जाकर बीएलओ मतदाता सूची का सर्वेक्षण कर रहे हैं। जिन व्यक्तियों का देहान्त हो गया, घर से बाहर चले गए हैं या एक पंचायत से दूसरे पंचायत में घर बना लिए हों वैसे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। यह कार्य 15 सितंबर तक चलेगा। इस कार्य में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश द्वारा प्रखंड कार्यालय कक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और भविष्य में इसी तरह कार्य करने कि शुभकामनाएं दी।
शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र पाने वाले बीएलओ में अमरेश कुमार अमरेंद्र कुमार मुन्ना अर्जुन कुमार शत्रुघन राम धर्मेंद्र गुप्ता मोहम्मद अरशद आलम मोहम्मद इम्तियाज अंसारी विनोद पासवान संजय कुमार शिवांकर प्रसाद सिंह आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/वैशाली-जिला-पदाधिकारी-के/08/2024/30/19/32/07/sgnnetworkhajipur/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली